Money Management Tips: आजकल Instagram पर आपको “iPhone मत खरीदो” या “Car मत खरीदो” जैसे कई Reels दिखते होंगे। सच कहें, सुन-सुनकर दिमाग घूम जाता है, है ना? हर समय ये मत करो, वो मत करो। कुछ लोगों के लिए ये सलाह सही हो सकती है, लेकिन हर किसी के लिए नहीं। असली समझदारी ये है कि अपनी कमाई का मजा लेते हुए भविष्य को भी सुरक्षित रखा जाए। चलिए, इसे एक उदाहरण से समझते हैं।
समझदारी से प्लान किया हुआ जीवन कैसा दिखता है?
यश ने 23 साल की उम्र में कॉलेज पूरा करने के बाद ₹20,000 महीने की नौकरी से शुरुआत की। पहले दिन से ही उसने आर्थिक स्थिरता पर ध्यान दिया। उसने अपने और परिवार के लिए Health Insurance लिया, ताकि मेडिकल इमरजेंसी में सुरक्षा रहे। साथ ही, उसने 65 साल की उम्र तक के लिए Term Insurance लिया।
यश ने Emergency Fund बनाकर अचानक आने वाली परेशानियों के लिए पैसे बचाए। इसके अलावा, उसने SIP (Systematic Investment Plan) में निवेश करना शुरू किया। लेकिन यश का एक सपना था—iPhone खरीदने का। उसने ये सपना तुरंत पूरा नहीं किया। इसके बजाय, हर महीने अपनी सैलरी का 10% बचाकर 29 साल की उम्र में iPhone 16 खरीदा। वो भी बिना किसी आर्थिक दिक्कत या पछतावे के।
तुरंत खुशी के लिए भविष्य को खतरे में डालने का नतीजा
2024 में रोहित ने ₹25,000 की सैलरी पर नौकरी शुरू की। लेकिन उसका नजरिया यश से बिल्कुल अलग था। पहले तीन महीने की सैलरी में ही उसने iPhone 16 खरीद लिया (वो भी 128GB वाला)। लेकिन उसने Health Insurance, Term Insurance या Emergency Fund जैसी चीज़ों को अहमियत नहीं दी। भविष्य के लिए Investment का तो उसे ख्याल तक नहीं आया।
आज भले ही रोहित अपने नए iPhone का मजा ले रहा हो, लेकिन उसके पास मेडिकल या किसी अन्य इमरजेंसी के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे में भविष्य में उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मुख्य सबक: खर्च और बचत में बैलेंस कैसे बनाएं?
यश और रोहित की कहानी से हमें एक अहम सबक मिलता है: संतुलन जरूरी है। यश ने अपनी इच्छाओं को जिम्मेदारी के साथ पूरा किया, जबकि रोहित ने तुरंत खुशी के लिए अपने भविष्य को खतरे में डाल दिया।
समझदारी से खर्च कैसे करें?
समझदारी से पैसे खर्च करने का मतलब यह नहीं है कि आपको अपनी पसंदीदा चीजों को पूरी तरह नकारना पड़े। पहले अपनी ज़रूरतों को प्राथमिकता दें। Health Insurance और Term Insurance लें, Emergency Fund बनाएं, और SIP जैसी योजनाओं में निवेश करें। इसके साथ ही, अपने सपनों को पूरा करने के लिए भी थोड़ा पैसा बचाएं। इस तरह आप अपने पैसों का आनंद भी ले सकते हैं और भविष्य को सुरक्षित भी कर सकते हैं।
Social Media की सलाह को आंख बंद करके न मानें
आखिर में, social media पर मिलने वाली हर आसान सलाह पर भरोसा करना सही नहीं है। “iPhone मत खरीदो” या “Car मत खरीदो” जैसे सुझाव हर किसी के लिए सही नहीं होते। अपने Financial Decisions को अपनी जरूरतों और Goals के हिसाब से लें। हमारी सलाह है, यश की तरह बनें: जिम्मेदारी से खर्च करें, बचत करें और पैसों का मजा भी लें।
यह पोस्ट पढ़े: क्या आप Middle Class Trap में फंसे हैं? जानें कैसे बचें?