Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank (BRKGB) Home Loan (Hindi): कल्पना करें कि आपका खुद का घर है। यह सोचकर ही अच्छा लगता है। लेकिन घर लेना इतना आसान नहीं है। और इसलिए घर लेने के लिए होम लोन अनिवार्य बन गया है। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (BRKGB) उनकी स्पेशल स्कीम यानि “बीआरकेजीबी आवास लोन योजना” के तहत आसान लोन उपलब्ध कराती है। इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना की पूरी जानकारी देंगे:
Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank होम लोन विशेषताएँ
- आप जो भी घर लोगे उसके वॅल्यू का 90% तक का लोन आपको मिलेगा।
- आपको कम ब्याज दरों पर यह होम लोन मिलेगा जो आपके पैसे की बचत करेगा।
- बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की होम लोन प्रोसेस फास्ट है।
- आपको लोन आसान तरीके से मिलेगा।
Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank होम लोन का उद्देश्य
- आपको नया घर खरीदना है तो आप यह लोन ले सकते हो
- जमीन खरीदके उसके ऊपर नया घर और फ्लैट बनाने के लिए यह लोन ले सकते है
- कीसी और बैंक मे आपका होम लोन चालू है तो उसे टेकओवर करने के लिए
- घर को बड़ा बनाने के लिए यानि नया रूम बनाना हो
- घर के निर्माण के लिए जो खर्च हुवा उसे चुकाने के लिए
Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank के प्रकार
यह एक तरह का टर्म लोन है। टर्म यानि अवधि। टर्म लोन यानि ऐसा लोन जो निश्चित अवधि के लिए लिया जाता है जैसे की 1 साल, 3 साल और 20 साल।
Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank होम लोन राशि
- अगर आप मेट्रो या शहर मे घर लेने वाले है तो आपको ज्यादा से ज्यादा ₹300 लाख तक का होम लोन मिलता है।
- अगर आप सेमी अर्बन भाग मे घर लेने वाले है तो आपको ज्यादा से ज्यादा ₹200 लाख तक का होम लोन मिलता है।
- अगर आप गाव मे रहते है तो आपको ज्यादा से ज्यादा ₹25 लाख तक का होम लोन मिलेगा।
- और अगर आप सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारि है तो आपको ज्यादा से ज्यादा ₹40 लाख तक का लोन मिलेगा।
Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank होम लोन मार्जिन मनी
जब आप किसी भी बैंक से होम लोन लेते हैं, तो बैंक आपको लोन की पूरी राशि नहीं देती। थोड़ी राशि आपको अपनी जेब से देनी होती है, जिसे मार्जिन मनी कहा जाता है।
- अगर आप ₹30 लाख तक का होम लोन लेते है तो आप जो घर लेने वाले है उसके कीमत की 90% रकम आपको लोन के स्वरूप मिलेगी। यानि आपको 10% का मार्जिन भरना होगा यानि आपके जेब से पैसे भरने होंगे।
- अगर आप ₹30 लाख से ₹75 लाख तक का होम लोन लेते है तो आप जो घर लेने वाले है उसके कीमत की 80% रकम आपको लोन के स्वरूप मिलेगी। यानि आपको 20% का मार्जिन भरना होगा यानि आपके जेब से पैसे भरने होंगे।
- अगर आप ₹75 लाख से ऊपर का होम लोन लेते है तो आप जो घर लेने वाले है उसके कीमत की 75% रकम आपको लोन के स्वरूप मिलेगी। यानि आपको 25% का मार्जिन भरना होगा यानि आपके जेब से पैसे भरने होंगे।
Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank होम लोन दस्तावेज
- होम लोन आवेदन फॉर्म जो आपको बँक के किसी भी ब्रांच मे मिलेगा
- 3 महीने की सैलरी स्लिप या फिर बैंक स्टैट्मन्ट अगर आप नौकरी करते है तो
- 6 महीने का बैंक स्टैट्मन्ट या फिर 3 साल का ITR अगर आप बिजनेस करते है
- अगर जॉइन्ट आवेदक है तो उसका इनकम प्रूफ देना होगा
- 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आधार कार्ड
- PAN कार्ड
- Cibil स्कोर (बैंक खुद चेक करेगी)
Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank होम लोन की पात्रता
- आप अकेले और फॅमिली के मेम्बर के साथ यानि जॉइन्ट नाम असे इस लोन के लिए आवेदन कर सकते है
- अगर आप नौकरी करते है तो आपको पीछले 3 महीने की सैलरी स्लिप देनी होगी। उसके आधार पर आप इस होम लोन के लिए आवेदन कर सकते है।
- आप सरकारी नौकरी करते है तो आपको बस पिछले एक महीने की सैलरी स्लिप देनी होगी।
Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank होम लोन रीपेमेंट
यह लोन चुकाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा ज्यादा 360 महीने तक का समय यानि 30 साल का समय मिलेगा। जिसमें मोरेटोरियम अवधि भी शामिल है।
Moratorium Period क्या होता है?
मानलों आप ने होम लोन लिया लेकिन जो घर आप को लेना है उसका काम अभी चालू है। अभी कन्स्ट्रक्शन का काम पूरा हुवा नहीं है। इस दौरान आपको होम लोन की EMI भरनी नहीं होगी। और हा लोन के बारे मे अधिक जानकारी के लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाईटपर विज़िट करे।
अन्य पोस्ट पढे: सिर्फ 8.35% के ब्याज पर मिलेगा होम लोन, 18 महीने तक नहीं भरना कोई भी EMI, जानिए कैसे!
Baroda Rajasthan Kshetriya Gramin Bank FAQs
बीआरकेजीबी आवास ऋण योजना क्या है?
बीआरकेजीबी आवास ऋण योजना एक होम लोन योजना है जो बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा प्रदान की जाती है। यह योजना घर खरीदने, निर्माण करने, विस्तार करने और मौजूदा लोन को टेकओवर करने के लिए उपयुक्त है।
इस योजना के तहत कितना लोन मिल सकता है?
मेट्रो और शहर के क्षेत्रों में अधिकतम ₹300 लाख तक, सेमी अर्बन क्षेत्रों में अधिकतम ₹200 लाख तक और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम ₹25 लाख तक का लोन मिल सकता है। सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम ₹40 लाख तक का लोन मिल सकता है।
लोन की प्रोसेसिंग कितनी तेजी से होती है?
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की होम लोन प्रोसेसिंग काफी तेज होती है और फंड का डिस्बर्सल भी जल्दी होता है।
होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
- होम लोन आवेदन फॉर्म
- 3 महीने की सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट (सैलरीड के लिए)
- 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट या 3 साल का ITR (बिजनेस के लिए)
- जॉइन्ट आवेदक का इनकम प्रूफ
- 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आधार कार्ड और PAN कार्ड
- Cibil स्कोर (बैंक खुद चेक करेगी)
लोन की पात्रता क्या है?
आप अकेले या अपने परिवार के सदस्य के साथ (जॉइन्ट नाम में) इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नौकरी करने वाले आवेदकों को पिछली 3 महीने की सैलरी स्लिप देनी होगी, जबकि सरकारी कर्मचारियों के लिए केवल पिछले महीने की सैलरी स्लिप की आवश्यकता होगी।
क्या इस योजना में मार्जिन मनी भी देनी होगी?
हाँ, आपको लोन राशि के अनुसार मार्जिन मनी देनी होगी:
- ₹30 लाख तक: 10% मार्जिन
- ₹30 लाख से ₹75 लाख तक: 20% मार्जिन
- ₹75 लाख से ऊपर: 25% मार्जिन
होम लोन का रीपेमेंट कैसे करना होगा?
लोन की रीपेमेंट अवधि अधिकतम 360 महीने (30 साल) है, जिसमें मोरेटोरियम अवधि भी शामिल है।
मोरेटोरियम पीरियड क्या है?
मोरेटोरियम पीरियड वह अवधि है जब आपका घर निर्माणाधीन होता है और इस दौरान आपको होम लोन की EMI नहीं भरनी होती।